दोस्त की मां से दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार !

जयपुर, 24 नवंबर ! राजस्थान में एक युवक द्वारा अपने दोस्त की मां से कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 21 साल के युवक ने 58 वर्षीय अधेड़ महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया। घटना शाहजहांपुर (भिवाड़ी) थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी सुनील जांगीड़ ने बताया कि 22 नवंबर की रात को जब पीड़िता घर में अकेली थी तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी विकास को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपने दोस्त के घर प्राय: आता जाता रहता था और 22 नवंबर को उसकी मां को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!