नमक के 400 कट्टे चोरी

सोनीपत (हरियाणा) : जिले में महम से बरोदा रोड के बीच बाईपास के पास गोदाम से चोरों ने नमक के 400 कट्टे चोरी कर लिए। पुलिस ने गोदाम मालिक से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी निवासी चिराग का अनाज मंडी में किराना के सामान के होलसेल की दुकान है। चिराग ने बाईपास के पास श्रीराम कालोनी में एक दुकान किराये पर लेकर उसे गोदाम बना रखा है। उन्होंने बताया कि गोदाम में नमक के लगभग 700 कट्टे रखे हुए थे जिसमें से 400 कट्टे चोरी हो गए हैं।



