चैम्पियन मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया

फरीदाबाद, 21 फरवरी। चैम्पियन मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा सैक्टर-82 स्थित एप्पल सीड प्ले स्कूल में बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चैम्पियन मार्शल आर्ट एकेडमी के संस्थापक हैड कोच लक्ष्मण दास द्वारा किया गया। इस मौके पर कोच गौरव सिरोही का विशेष रूप से सहयोग रहा।
जिसमें अनन्या कीना को यलो बेल्ट, ईशान यलो बेल्ट, आईवी राय चौधरी यलो बेल्ट, तेजल झा यलो बेल्ट, अदिति नरवाल को यलो बेल्ट, अबराश हुसैन यलो बेल्ट, सार्थक यलो बेल्ट से नवाजा गया। करन को ओरेन्ज बेल्ट, विशिवम ढींगड़ा को ओरेन्ज बेल्ट, बनज प्रीत सिंह ओबरॉय को ओरेन्ज बेल्ट, हरीश चौधरी को ओरेन्ज बेल्ट, पंकज कुमार ओरेन्ज बेल्ट, पृथ्वी को ओरेन्ज बेल्ट, मिष्टी सहगल ग्रीन बेल्ट, सांची कीना ग्रीन बेल्ट, चिराग शर्मा को ग्रीन बेल्ट, विधि चहल ब्लू बेल्ट, आन्य गर्ग को ब्राऊन बेल्ट तथा रोहांश सिंह को ग्रीन बेल्ट से नवाजा गया।



