निर्जला एकादशी पर मानव सेवा समिति ने छबील लगाकर पिलाया ठंडा मीठा शर्बत

फरीदाबाद : निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर मानव सेवा समिति ने अपने सेक्टर 10 कार्यालय मानव भवन पर व सेक्टर 29 में छबील लगाकर आम जनता को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था महिला मंडल की चेयरमैन उषाकिरण शर्मा, संरक्षक एस सी गोयल व वरिष्ठ नागरिक सेल के संयोजक मदनलाल मोदी के नेतृत्व में राजराठी, संतोष दहिया, सीमा मंगला, कमला वर्मा, संध्या मिश्रा, पी डी गर्ग, टीपी माहेश्वरी, एसएस बागला, धर्मवीर गुप्ता, अरुण मित्तल, जसवंत सिंह, सदाशिव सेठी, बांकेलाल सितोनी, गोविंद वर्मा, ओ पी सहल ने इस पुण्य कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, चेयरमैन अरुण बजाज, महासचिव सुरेंद्र जग्गा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका, मुख्य सलाहकार प्रेम पसरीजा, उपाध्यक्ष वाई के माहेश्वरी, सुधीर चौधरी उपस्थित रहे।



