नीमका जेल में बंद अनगंपुर निवासी आरोपी लखन की हापुड़ कोर्ट के गेट पर अज्ञात आरोपियों द्वारा गोली मार हत्या की गई, पुलिस कर्मी भी हुए घायल

फरीदाबाद : नीमका जेल में बंद अनगंपुर निवासी आरोपी लखन की हापुड़ कोर्ट के गेट पर अज्ञात आरोपियों द्वारा गोली मार दी गई, जिसमे फरीदाबाद पुलिस के हवलदार ओमप्रकाश तथा सिपाही दीपक भी छर्रे लगने से हुए घायल हो गए। 34 वर्षीय आरोपी लखन बलात्कार के केस में नीमका जेल में सजा काट रहा था। उसके खिलाफ सूरजकुंड थाने में बलात्कार, अवैध हथियार, लड़ाई-झगड़े तथा अवैध खनन की धाराओं सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

इसके अलावा वर्ष 2019 के हापुड़ जिले के धौलाना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज था। उपरोक्त मुकदमें में आरोपी को नीमका जेल से हापुड़ कोर्ट मे पेश करने के लिय फरीदाबाद पुलिस की एस्कॉर्ट गार्ड की टीम में शामिल उप निरीक्षक विजय, हवलदार ओमप्रकाश, सिपाही दीपक, नरेंद्र तथा संदीप आरोपी को लेकर हापुड़ पहुंची थी। उच्च अधिकारियों को वारदात की सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण मौके पर पहुंचे और क्राइम लोकेशन का मुआयना किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!