चावला कालोनी के अंतर्गत छात्र से मारपीट व सुआ से हमला करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस चौकी चावला कालोनी की कार्रवाई

faridabad : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चावला कालोनी वासी एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी चावला कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को वह अपने घर पर था तभी एक गाडी में 5/6 लडके आये और उसे घर से निकालकर रोड पर पटक कर सुआ व डंडो से हमला कर वहां से फरार हो गये। जिस संबंध में थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये पुलिस चौकी चावला कालोनी की टीम ने आरोपित विनय(21) वासी गांव डीग फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि एक अन्य आरोपी टींकू उर्फ लाला वासी गांव डीग की पीडित के साथ फोन पर कहासुनी हुई थी जिस पर पीडित को सबक सिखाने के लिये आरोपीगण 25 जनवरी को पीडित के घर गाडी व मोटरसाइकिल लेकर पहुंचे फिर पीडित को जबरदस्ती उठाकर गाडी में बैठाने लगे इस दौरान आरोपी विनय ने पीडित पर सुआ से वार किया।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। वारदात में प्रयोग गाडी को बरामद कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!