पति की हत्या करने के मामले में पत्नी सुनीता और उसका प्रेमी इमाम गिरफ्तार

फरीदाबाद : नंगला एरिया में युवक की गला रेत कर की गई हत्या मामले में आरोपी इमाम के साथ पति की हत्या करने के मामले में पत्नी सुनीता और उसका प्रेमी इमाम गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान कर वारदात में प्रयोग चाकू बरामद किया जाएगा और आरोपियों से इस वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी ।

गौरतलब हो कि कल देवेंद्र नाम व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। देवेंद्र पलवल के जटोली गांव का रहने वाला था और फिलहाल फरीदाबाद के नंगला एनक्लेव पार्ट एक में रह रहा था। देवेंद्र के तीन बच्चे हैं जिसमे दो लडक़े और एक लडक़ी हैं। पता चला था कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम इमाम कुरेशी है जो नंगला एनक्लेव पार्ट एक में ही रहता है। आरोपी इमाम अविवाहित है और देवेंद्र की पत्नी सुनीता से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी प्रेम प्रसंग के चलते देवेंद्र की पत्नी के प्रेमी ने देवेंद्र की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी के पिता कमल कुरैशी ने ही पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!