रोड चोड़ा करने के लिए काटा जा रहा पेड़ गिरा, 8 बाइक और 1 कार क्षतिग्रस्त

अम्बाला। अम्बाला कैंट में साहा रोड पर स्थित एसडी कॉलेज परिसर में बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा सड़क को चोड़ा करने के लिए काटे जा रहे पेड़ अचानक से कॉलेज परिसर में गिर गया। गनीमत यह रही कि पेड़ वहां खड़ी बाइकों और कार पर गिरा। इससे 8 बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। उस दौरान कोई छात्र मौजूद नहीं था। विभाग ने इन क्षतिग्रस्त वाहनों को ठीक करवाने का आश्वासन दिया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारी का कहना है कि रोड चोड़ा करने के लिए अम्बाला-साहा रोड पर पेड़ों की कटाई हो रही है। शनिवार को एसडी कॉलेज के पास सफेदे के पेड़ को काटा जा रहा था। इस दौरान हाइड्रा मशीन, जेसीबी, ट्रैक्टर आदि को मंगाया गया था लेकिन कटाई के दौरान पेड़ बीच में से टूट गया। पेड़ टूटकर एसडी कॉलेज परिसर में गिरा। यहां बाइक व कार खड़ी थी, जो पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। अनिल कुमार का कहना है कि विभाग सभी बाइकों के नुकसान की भरपाई कर देगा। इन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!