वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से ट्रैक्टर बरामद

आरोपी पर पूर्व में चोरी व दुष्कर्म के 5 मुकदमें दिल्ली, फरीदाबाद के सेन्ट्रल व तिगांव थाने में दर्ज है।

फरीदाबाद 9 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार योगेश उर्फ पोपल(27) गांव मंदावली तिगांव का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने आरोपी को करीब 12 दिन पहले चोरी के ट्रैक्टर सहित मंझावली गांव से गिरफ्तार किया था जिसमें आरोपी से पूछताछ में 2 ट्रैक्टर चोरी करने का खुलासा हुआ था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया था। जिसमें आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ में आरोपी से एक और ट्रैक्टर गांव अमीपुर के जंगल से ट्रैक्टर बरादम किया गया है। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर 2 ट्रैक्टर एस्कॉर्ट कम्पनी सेक्टर-14 से नए चोरी किए थे।आरोपी पर पूर्व में दुष्कर्म के दिल्ली में व चोरी के 2-2 मुकदमें सेन्ट्रल व तिगांव थाने में दर्ज है। आरोपी के साथी की तलाश जारी है आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी योगेश को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!