पुलिस ने 2 अलग-अलग चोरी के मुकदमों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो के साथ 4000 नगद बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नरेंद्र की टीम ने 2 अलग-अलग चोरी के मुकदमों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी मोहम्मद हमिद बिहार के भागलपुर जिले के गांव हुसैनाबाद का रहने वाला है। आरोपी चोरी के ऑटो को खड़ा कर सूरजकुंड में शराब पी रहा था। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनय फरीदाबाद के गांव पाली का रहने वाला है। आरोपी को पाली गांव से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी ने 5 जून को एक बड़ी मोटर, एक छोटी मोटर, पैनल और करीब 300 फीट कॉपर वायर चोरी की थी। जिसे गलियों में कबाड़ा खरीदने वाले कबाड़ी को 8000 में भेज दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर मामले की पूरी जानकारी के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
आरोपी के चोरी में साथ देने वाले अन्य साथी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



