प्रॉपर्टी मास्टर कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर एवं वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया

फरीदाबाद : भाजपा युवा मोर्चा द्वारा नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेक्टर-81 में रक्तदान शिविर एवं वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन प्रॉपर्टी मास्टर कार्यालय पर किया गया। जिसमे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि ने शिरकत की।

युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज सिंगला व महामंत्री गोल्डी अरोड़ा ने ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 81 में आयोजित रक्तदान शिविर और टीकाकरण शिविर में आये हुए अतिथियों का बुक्के देकर स्वागत किया। कैम्प में युवा कार्यकर्ताओं व रक्तदाताओं की मेहनत और निष्ठा के कारण 71 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम में पुनीता झा, डॉ. विंध्या गुप्ता, ज्ञानेन्द्र भारद्वाज, राजन राय, राज सिंह राजपूत, हरीश शर्मा, सुरेश सिंह, रोहताश चौधरी, डोली चौधरी, सलमान, मनीष सिंह, नायर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!