आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

फरीदाबाद 17 सितंबर। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। यह विचार ऊर्जा एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित वैक्सिनेश व रक्तदान शिविर में उपस्थित स्थानीय लोगो एवं युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश का नाम अनुकरणीय रूप से दुनिया में विख्यात किया है। जिसकी आज बड़े से बड़े देश भी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में हमारा देश और देश की सीमाएं दोनों सुरक्षित है। आज उनके कुशल मार्गदर्शन में करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। इस अवसर पर सम्पूर्ण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर क्रमशः लखानी धर्मशाला, मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-14, रघुनाथ मंदिर सैक्टर-28, राजस्थान भवन सैक्टर-12, आयुष्कामा हॉस्पिटल सेक्टर – 87, युवाओं द्वारा सैक्टर- 81 रक्तदान शिविर में सम्बंधित क्षेत्र के लोगों एवं युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करते हुए अपने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वस्थ की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्रकार असीम ऊर्जा के राष्ट्र की सेवा का अपना संकल्प दोहराते रहे।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के द्वारा आज विभिन्न वर्ग के लोगो के लिये संबंधित क्षेत्रों में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, संबंधित वर्ग को चाहिए कि वह अपने से जुड़ी योजनाओं के संबंध में समय रहते जानकारी हासिल कर इन योजनाओं का भरपूर लाभ लें। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता, सीमा त्रिखा, भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा, वरिष्ठ उपमहापौर देवेंद्र चौधरी, उपायुक्त जितेंद्र यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गुप्ता, जिला रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार, डॉ मानसिंह चौधरी, पार्षद मनोज नासवा, गोल्डी अरोड़ा, पंकज सिंगला अमित अहूजा, राजकुमार अग्रवाल, अमित भल्ला, प्रशांत भल्ला, ऋषि अग्रवाल, मधुसूदन लड्ढा, संजीव जैन, विमल खंडेलवाल सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!