डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन द्वारा अजरौंदा चौक पर विदाउट हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के काटे गए 25 चालान, 25 लोगो को बांटे गए हेलमेट

– हमें हेलमेंट चालान के डर से नही अपनी सेफ्टी के लिए पहना चाहिए- डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा एवं आईजी ट्रैफिक हरियाणा के निर्देशानुसार पर कार्रवाई करते हुए डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के द्वारा अजरौंदा चौक पर 2 बजे विदाउट हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विषेश अभियान चलाया गया। जिसमें आज के विदाउट हेलमेट के 625 चालान कर कर 25 हेलमेट बंटे गए। विदाउट हेलमेट के चालान का चार्ज 1000/-₹ का होता है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की डीसीपी ट्रैफिक ने चालान काटते समय आज अजरौंदा चौक पर विदाउट हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के काटे गए 25 चालान, 25 लोगो को हेलमेट बांटे गए। साथ ही वाहन चालको को जागरुक करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरुरी है। इससे अपनी सेफ्टी अपने हाथ है। हमे वाहन को रोड पर दर्शाई गई स्पीड से ज्यादा स्पीड से नही चलाना चहिए साथ ही दुपहिया वाहन को बिना हेलमेट के कभी नही चलाना चाहिए। हमें वाहन को निर्धारित लाईन में ही चलाना चाहिए। वाहन चलाने से पहले ब्रेक क्लिच चैक करनी चाहिए की उच्चित काम कर रही है। बारिश के समय हमें वाहन को अधिक स्पीड में नही चलाना चाहिए। इससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। हमें रोड़ पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आमजन के लिए इस सुविधा के लिए ई चालान सुविधा लागू किया गया है। कई बार नगद पैसे पास ना होने की वजह से आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले नगद राशि के बिना व्यक्ति ऑनलाइन चालान नहीं भर पाता था और उसे बाद में कोर्ट से जाकर अपना चालान भरना होता था जिससे उसे काफी चक्कर काटने पड़ते थे और उनका समय के साथ साथ पैसा भी बर्बाद होता था परंतु डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड एवं QR कोड के माध्यम से अब व्यक्ति चालान कटने पर इसका भुगतान ई-चालान मशीन के द्वारा भी किया जा सकेगा। इससे लोगो के समय की बचत होगी।



