फरीदाबाद एस्टेट एजेंटस वेलफेयर एसोसिएशन ने नवनियुक्त संपदा प्रबंधक एचएसआईआईडीसी संजय मित्तल के पद ग्रहण करने पर किया स्वागत

फरीदाबाद : फरीदाबाद एस्टेट एजेंटस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नवनियुक्त संपदा प्रबंधक एचएसआईआईडीसी संजय मित्तल को फरीदाबाद कार्यालय में पद ग्रहण करने पर उनका स्वागत करने पहुंचा।

इस अवसर पर राजीव ओबराय, नरेंद्र धमीजा, संगठन सचिव सुनील जटवानी, अश्वनी मोगा एवं फीवा के महासचिव गुरमीत सिंह देओल के साथ सहायक संपदा प्रबंधक मनोज कुमार भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नए पद ग्रहण करने पर जहां उनका स्वागत किया, वहीं सरकार की नीतियों को लागू करवाने में अपने स्तर पर सुझाव दिए। संपदा प्रबंधक संजय मित्तल ने आश्वासन दिया कि जो भी कार्य अभी तक लंबित हैं उन्हें यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा और विभाग का कार्यालय आईएमटी स्थित नए भवन में स्थानांतरित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!