वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार

  • आरोपी से 2 पिकअप गाडी और ईको कार बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी जगबीर कि टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अख्तर है आरीपी नहूं जिले के गांव तिरवाडा का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सराय ख्वाजा के चोरी के मामले में ईको कार सहित खोरी नाका से गिरफ्तार किया है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया । आरोपी से पूछताछ में चोरी के 2 अन्य मामलों का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी ने थाना सराय ख्वाजा और मुजेसर में 2 पिकअप गाडी चोरी करने की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है।

आरोपी ने एक पिकअप गाडी को थाना सराय ख्वाजा के एरिया सेक्टर-35 अशोका इंक्लेव से तथा थाना मुजेसर के एरिया सेक्टर-24 से एक पिकअप गाडी को चोरी करने की वारदात को अजाम दिया था। आरोपी से 2 पिकअप गाडी और ईको कार बरामद की गई है। आरोपी दिल्ली में पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!