फरीदाबाद : बार चुनाव मे सेक्रेटरी पद के युवा उम्मीदवार संदीप नर्वत ने छुड़ाए सबके पसीने !

फरीदाबाद। जैसे-जैसे मौसम में सर्दी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के चुनाव में माहौल गर्माता जा रहा है। इसी कडी में एक सर्वे कराया गया कि जिला बार एसोसिएशन में चुनाव का क्या माहौल चल रहा है। सर्वे में सबसे ज्यादा एक बात ये निकल कर आई कि ज्यादातर वकील जात-बिरादरी से ऊपर उठकर युवा जोशीले उम्मीदवार को वोट देने के पक्ष मे है, जो सबके बीच प्रैक्टिस में हो और सबके साथ सुख-दुख में खड़े रहने के लिए तैयार हो। सर्वे में निकलकर आया कि जिला बार फरीदाबाद के युवा अधिवक्ता संदीप नर्वत (खेड़ी कलां ) जनरल सेक्रेटरी पद की रेस में सबसे आगे चल रहे है।

हमारे संवाददाता ने जब संदीप नर्वत एडवोकेट से फोन पर बात की तो उन्होंने न्रम स्वभाव में बताया कि मेरे चुनाव लडऩे का सिर्फ एक उद्देश्य है और वो है वकील भाइयों के लिए सदैव हर समय हर परिस्थिति में साथ खड़े रहना। उनकी समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनका समाधान करना मेरी प्राथमिकता होगी। वहीं अन्य कई अधिवक्ताओं से बात करने से ये बात सामने आई कि संदीप नर्वत अधिवक्ता को सब पसंद कर रहे है और सेक्रेटरी पद के प्रबल दावेदार है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!