फरीदाबाद : सामाजिक लोगों ने सडक़ पर प्रदर्शन कर ‘‘ढोल बजाओ नगर निगम जगाओ’’ का आंदोलन शुरू किया

- नगर निगम की गलत कार्रवाई के कारण आज फरीदाबाद का स्मार्ट सिटी होना मजाक बन गया है : राजेश खटाना एडवोकेट
फरीदाबाद 10 जनवरी। हार्डवेयर से प्याली चौक तक टूटी सडक़ पर फैली गंदगी को लेकर आम लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसमें सैकड़ों लोगों को गंभीर चोटें लग चुकी है। टूटी सडक़ की वजह से बाइक या गाड़ी सवार का बैलेंस खराब होना साधारण सी बात है जिसमें दो लोगों की मौत होने की भी बात सामने आती है। गंदगी का आलम इतना बुरा है कि उधर से गुजरने वाला हर शख्स नाक पर कपड़ा रखने के लिए मजबूर हो जाता है। इस बात को देखते हुए यंग फॉर इंडिया के चेयरमैन एडवोकेट राजेश खटाना ने सामाजिक संगठनों के लोगों को आह्वान किया और दर्जनों लोगों ने सडक़ पर प्रदर्शन कर ‘‘ढोल बजाओ नगर निगम जगाओ’’ का आंदोलन शुरू किया जोकि आने वाले समय में भी विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा। बताते चलें की प्याली से लेकर के हार्डवेयर चौक तक सडक़ में गहरे गड्ढे हैं जिसमें बरसात के समय पानी भर जाता है और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाइक और गाड़ी खराब होना या बड़े ट्रक का फस जाना जिसकी वजह से भयंकर रूप से जाम भी लगा रहता है। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर के नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर शामिल संस्थाओं एवं प्रतिनिधियों में सृष्टि बचाओ के अध्यक्ष संतोष शर्मा, अखंड ज्योति सेवा मंडल की अनुराधा भारद्वाज, वुमन संगठन की माधवी सक्सेना, पुरुष अधिकार मोर्चा के नरेश मेंहदीरत्ता, पुरुष अधिकार अभियान के सरदार बलजीत सिंह, मानव जनहित एकता परिषद के सचिन तंवर, भारतीय स्वाभिमान सेवा परिषद के जय शर्मा आदि ने कहा कि नगर निगम प्रशासन एकदम नाकारा हो गया है। प्रशासन पर किसी का जैसे कोई दबाव ही नहीं है और प्रशासन सोया पड़ा है। हमने आज उसे कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए ढोल बजाए हैं। हमारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर रजनी बहल, गौरव कपूर, रमेश कपूर, अनुज नागपाल, चंदर गंभीर, नीरज नरूला, अनिल पांडे, नरेश, राजबीर सिंह, रूपम, टेकचंद, पवन शर्मा, रोहताश ठाकुर, जितेंद्र खटाना, रोहित भड़ाना, महेश पंडित, संजीव तिवारी, सुरेश यूथ हरियाणा सोसाइटी, ठाकुर, जे. पी. चौधरी, रोहित बोकन एडवोकेट आयोग के नरेश मेहंदी रत्ता अनुराधा भार्गव, पंडित जय शर्मा, पंडित संतोष शर्मा, माधुरी सक्सेना, रजनी बहल, युवा हरियाणा के प्रेसिडेंट सुरेश सिंह, सचिन तंवर, गौरव कपूर, जतिन खटाना व शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और राजेश खटाना को विश्वास दिलाया कि आगे भी इस लड़ाई में सभी लोग आपके संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के अपनी मांगों को रखते रहेंगे और जब तक इस सडक़ का निर्माण नहीं हो जाता और गंदगी साफ नहीं हो जाती तब तक इस संघर्ष को जारी रखेगे।



