बद्रीनाथ धाम में फरीदाबाद की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा 28 अगस्त 2022 से 04 सितंबर 2022 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

फरीदाबाद : विश्व कल्याण की कामना को लेकर बद्रीनाथ धाम में 28 अगस्त 2022 से 04 सितंबर 2022 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन होगा। जिसमें 250 लोग भाग लेंगे। ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर 28 अगस्त को बद्रीनाथ धाम में विशाल कलशयात्रा निकलेगी। इसकी जानकारी फरीदाबाद के समाजसेवी और विभिन्न धार्मिक संगठनों से जुड़े अमर बंसल ने दी। उन्होनें बताया कि स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज (अयोध्या वाले ) कथा वाचक के रुप में कथा का वचन किया जाएगा। वहीं कलश यात्रा में 108 महिलाए एक जैसी वेशभूषा में कॉपर का कलश लेकर सिर पर चलेगी । जो कि अपने आप में काफी आकर्षण और अद्‌भुत होगा।

अमर बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बद्रीनाथ धाम में 28 अगस्त 2022 से 04 सितंबर 2022 तक श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में हरियाणा, राजस्थान, बेंगलुरु गुजरात, पंजाब और कलकत्ता से लोग भाग लेने पहुंच रहे है। इसके अलावा काठमांडू से भी लोग इस श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हो रहे है। बड़े हर्ष का विषय है कि भगवान विष्णु जी के आशीर्वाद से हमें पहली बार इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है । यहां विचरण करने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। बदरीनाथ जैसा स्थान पृथ्वीलोक पर न कभी था और न कभी होगा। यहां भगवान नारायण तपस्यारत हैं। ऐसा माना जाता है कि यह मास हर व्यक्ति विशेष के लिए तन-मन से पवित्र होने का समय है। बदरीनाथ धाम धरती का स्वर्ग है। ऐसी जगह श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ होना अपने आप में ही काफी चमत्कारिक क्षण है।

इसमें सभी के सहयोग से रोजाना ही देसी घी का लंगर और विभिन्न प्रकार के मिठाईयां लोगों को प्रसाद के रुप में मिलेगी। वहीं प्रत्येक दिन कथा के समापन पर यजमान के रुप में अपस्थित अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। अमर बंसल ने बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भाग लेने वाले सभी भक्तजनों के लिए ड्रेस बनवाई गई है। जो कि काफी आकर्षक है।

इस धार्मिक कार्य को पूरा करने में विशेष रुप से दिनेश गोयंका, रंति देव गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, अनूप गुप्ता, अनिल गर्ग, सतीश गर्ग, पीपी पसरीजा, विनोद गर्ग, शशी मुंद्रा, सुरेश बंसल, रमेश झांवर, डीपी गोयल, सुनील गर्ग, नरेश बंसल, बनवारी लाल गर्ग, आर के गर्ग सहित कई सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!