बस में लगी आग, तीन बच्चों समेत पांच की मौत, कई घायल !

बंगलूरू ! कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह बंगलूरू आ रही एक बस में आग लग गई। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस में कुल 32 लोग सवार थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘राष्ट्रीय राजमार्ग-4 पर तड़के साढ़े तीन बजे एक बस में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। बस बीजापुर से बंगलूरू जा रही थी।’ हालांकि, बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया बताया कि मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में झुलस गए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने घटना पर संदेह जताते हुए कहा कि आग तब लगी जब बस सड़क के किनारे खड़ी थी।



