पुलिस उपायुक्त सेंट्रल फरीदाबाद की अध्यक्षता में एक सेमिनार का आयोजन

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल फरीदाबाद की अध्यक्षता में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में DDA रेखा एवं DDA सुरेश द्वारा पॉक्सो एक्ट (Protection of Children from Sexual Offences Act) एवं पॉश एक्ट (Prevention of Sexual Harassment at Workplace Act) के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस सेमिनार का उद्देश्य अनुसंधान अधिकारियों को इन दोनों अधिनियमों की विधिक प्रक्रिया, प्रावधानों एवं अनुसंधान में उनके अनुप्रयोग की जानकारी देना था, ताकि संवेदनशील मामलों की जांच और अधिक प्रभावी एवं न्यायसंगत रूप से की जा सके।
इस कार्यक्रम में कुल 54 अनुसंधान अधिकारियों ने भाग लिया और विषय विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने संदेहों का समाधान प्राप्त किया।
पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे जांच अधिकारियों की दक्षता में वृद्धि हो और पीड़ितों को शीघ्र एवं न्यायोचित सहायता प्रदान की जा सके।



