बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सलोगन और चित्रकारी प्रतियोगिता

बल्लबगढ़ ! महिला एव बाल विकास परियोजना अधीकारी की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की तीसरी गतिविधि सुपरवाइजर शालू, राजरानी, गीता बल्लबगढ़ ग्रामीण द्वारा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में बेटियों ने सलोगन और चित्रकारी प्रतियोगिता में खूब अपना प्रदर्शन दिखाया। हैल्थ डिपार्टमेंट के जिला संयोजक नवीन ने बेटियों के प्रदर्शन कि खूब सरहना भी की। गांव शेखपुर में बेटियों और बच्चो के लिए हैल्थ कैंप भी लगाया गया।सलोगन प्रतियोगता में प्रथम स्थान पर पूजा, दूसरे स्थान पर अंतिका तीसरे स्थान पर रेखा आयी। चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रिया, दूसरे स्थान पर निशिता, तीसरे स्थान पर ज्योति रही। नवीन और सुपरवाइजर द्वारा विजेताओ को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इस गतिविधि द्वारा गांव शेखपुर और इमामुदिन्नपुर में लिंग अनुपात को बढाने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में सुपरवाइजर, महिला पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एनम, आंगनवाड़ी हेल्पर मौजूद रही।



