दिल्ली दंगे : 654 मामले दर्ज, 1820 लोग हिरासत में लिए गए !

नयी दिल्ली ! दिल्ली पुलिस ने कहा कि हाल में उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के सिलसिले में उसने 600 से अधिक मामले दर्ज किए हैं। इसने बयान जारी कर कहा कि 654 दर्ज मामलों में से 47 शस्त्र कानून से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने कहा कि कुल 1820 लोगों को सांप्रदायिक दंगों के मामले में या तो हिरासत में लिया गया है या गिरफ्तार किया गया है। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा में 42 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!