अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर देसी कट्टा किया बरामद
आरोपी पर एक बलात्कार व 9 चोरी के मामले हैं दर्ज

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 22 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने NIT-4 से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है। जिसकी पहचान इमान उर्फ ढोंस निवासी आदर्श कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर इमान उर्फ ढोंस को केन्द्रिय भू जल भवन NIT-4 के पास से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध SGM नगर में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने देसी कट्टा 6,000/- रुपये में मेरठ से खरीदा था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके विरुद्ध एक बलात्कार तथा 9 चोरी के मामले दर्ज हैं। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



