भतीजे के साथ हुआ प्यार, फिर पति की गला दबाकर की हत्या !

पानीपत ! सनौली रोड पर धूपसिंह नगर की गली नंबर 20 में रात को प्रेमी (भतीजे) के संग मिलकर पत्नी ने पति की मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी। रातभर वह कमरे में सोती रही और सुबह उठकर उसने सास-ससुर को पराठे खिलाकर खेत में भेज दिया। फिर पति के मरने की बात बता ड्रामेबाजी की। भतीजा भी इस ड्रामे में शामिल रहा। स्विच ऑफ कर मोबाइल छुपा दिए। दिखावे के लिए पत्नी पति का सिर गोद में रख रोती रही। पत्नी बोली उसे पता नहीं है कि पति की मौत कैसे हुई। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद चांदनी बाग थाना पुलिस ने पत्नी और प्रेमी पर केस दर्ज किया है। यूपी के मुजफ्फरनगर के मथुरा निवासी बह्मपाल ने बताया वह 20-25 साल से जावा कॉलोनी में रह रहे हैं। 26 वर्षीय बेटा अनिल फैक्ट्री में सिलाई का काम करता था।

रात ड्यूटी से लौटने के बाद वह पत्नी संगीता, दो बेटे 8 वर्षीय साहिब और 5 वर्षीय सामित के साथ सो गया था। बेड पर संगीता व बच्चे और चारपाई पर बेटा था। सुबह 7 बजे संगीता ने चाय व पराठे बनाकर दिए। खाकर वह पत्नी ईशावती के साथ घास लेने चले गए। फिर संगीता ने मायके वालों और जेठ (प्रेमी के पिता) को सूचना दी। करीब 8:10 बजे खेत पर संगीता के मायके से फोन आया कि अनिल मर गया।

हत्या की पुष्टि होने के बाद शाम करीब 4 बजे पुलिस संगीता को ले गई। फिर थोड़ी देर बाद पुलिस आरोपी सचिन को घर से ले गई। हत्या के बाद सचिन ने अपने घर में भूसे में संगीता का मोबाइल छुपा दिया था। जेठ का घर संगीता के घर के सामने है। वहीं 19 जून को संगीता मायके गई थी, वहां पति को पिटवा दिया था। फिर करीब दो माह बाद संगीता पानीपत आई थी। वह अक्सर फोन पर बात करती रहती थी। इसको लेकर पति के साथ उसका झगड़ा होता था। मां ईशावती का आरोप है कि उसे रात को ज्यादा नींद आई, शक है कि संगीता ने खाने में नशीली दवा दी होगी।

शादी से पहले युवक के संग भागी थी : पिता ने बताया कि संगीता का मायका मुजफ्फरनगर के हरिनगर गांव में है। 10 साल पहले अनिल और संगीता की शादी हुई थी। बाद में पता चला कि शादी से पहले संगीता गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी। अब उसके जेठ के बड़े बेटे 19 वर्षीय अनिल के साथ अवैध संबंध थे। जोकि संगीता से करीब 10 साल छोटा है। दोनों ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे अनिल की हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!