बरसात से पहले बल्लबगढ़ के सभी नाले और नालियों की सफाई नगर निगम द्वारा कराई जाएगी : टिपरचंद शर्मा

बल्लबगढ (मनीष शर्मा)। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा के बडे भाई टिपर चंद शर्मा ने बारिस के मौसम से पहले बल्लबगढ़ मोहना रोड के साथ गुजरने वाले नाले की सफाई के लिए दौरा किया। वहीं महावीर कालोनी में गंदगी से भरे नाले को तुरंत साफ करने के लिए निगम के अधिकारियों से बात की और तुरंत नगर निगम की तरफ से मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर भेज कर नाले की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया।
भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहां की बल्लबगढ की जनता ने जो जिम्मेदारी विधायक एवं हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा को दी है उसे पूरा करने के लिए वे दिन-रात विकास कार्य करा रहे हैं ताकि बल्लबगढ़ विधानसभा हरियाणा की नंबर वन विधानसभा बन सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और फरीदाबाद लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बल्लबगढ के विकास को चार चांद लगाए हैं।
भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि आने वाला मौसम बरसात का है इसलिए बल्लबगढ़ के सभी नाले और नालियों की सफाई नगर निगम द्वारा कराई जाएगी। सफाई होने से मच्छरों और बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने महावीर कालोनी के स्थानीय लोगों से भी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ पारस जैन व अशोक शर्मा मौजूद रहे।



