भारतीय जनता मजदूर सेल के प्रदेश महासचिव नियुक्त हुए सुधीर चौधरी

फरीदाबाद, 21 जनवरी ! भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय फाउंडर अर्णव चटर्जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विस्परियो राय चौधरी व राष्ट्रीय पदधिकारीगणों ने 21 जनवरी मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया और पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के बारे में मीडिया बंधुओं को जानकारी दी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल सरकार ने बताया कि, भारतीय जनता मजदूर सेल को गठन हुए लगभग 1 वर्ष हुआ है। अभी राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा हुई है। इसी क्रम में अब जिले स्तर पर टीमें गठित की जाएंगी, जिसको लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बीएस सिसोदिया व प्रदेश महासचिव जिलों में संघटन का विस्तार बढ़ाने के लिए प्रवास कर रहे है। और अलग-अलग जिलों में जाकर जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की जाएंगी। 


वहीं बीजेएमसी के चैयरमेन सलाहकार कमेटी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बीएस सिसोदिया एवं प्रदेश महासचिव सुधीर चौधरी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जानकारी दी कि, इस संगठन का विस्तार कर भाजपा की रीतिनीति एवं सरकार की योजनाओं को मजदूरों तक पहुंचाना है एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना है। साथ ही मजदूर सेल के अधिक से अधिक सदस्य बनाकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके साथ ही राष्ट्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश महासचिव सुधीर चौधरी की अधिकारित रूप से घोषणा की गई। इस पर महासचिव ने कहा कि, जिले स्तर पर सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं, जिसको लेकर कुछ समय में जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर संगठन मंत्री – ईश्वर चंद, प्रदेश अध्यक्ष पंजाब – राम सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश – सुधीर घोष, प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र – महेंद्र पाटिल, अध्यक्ष, मुंबई – बाबासाब बालके, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड – कल्पना सिंह, पूर्व पार्षद – बच्चू सिंह तेवतिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य – सूरज मान, सीही मंडल अध्यक्ष – पवन सौरोत, सुनील यादव, प्रत्याशी ब्लॉक समिति – लखन रावत, रूपेश मलिक, अनिल मलिक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!