मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मनाव युवा सेवा धर्म द्वारा फरीदाबाद में कंबल वितरण किए गए

फरीदाबाद : मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मनाव युवा सेवा धर्म द्वारा फरीदाबाद में कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें युवा नेता कर्ण सिंगला, पार्षद विनोद भाटी, समाज सेवी केवल पराशर, युवा समाज सेवी पवन सैनी, धर्मेंदर भाटी, हीरा सैनी, चैता सैनी, गिर्राज सैनी, मनोज, बाल किशन वर्मा, लोकेश वर्मा, पवन गर्ग, बलराज माहौर, उमेश सैनी, गौरव पराशर मुख्य रूप से उपस्थित थे।

युवा नेता कर्ण सिंगला ने मकर संक्रांति महापर्व के अवसर पर कंबल वितरित करने के बाद कहा कि बुजुर्गों एवं गरीबों का सम्मान, दान, मीठा भोजन खाने व खिलाने तथा आपसी भाईचारे का महापर्व है। इसे देवताओं के दिन की शुरूआत भी कहा जाता है। श्री सिंगला ने कहा अपने लिए तो सब जीते हैं जीना वहीं है जो औरों के काम आए। हिन्दुस्तान गाय, गंगा, गायत्री, संस्कार, संस्कृति, मेलों, उत्सवों, अपने अभिभावको एवं वृद्धजनों की सेवा करने के कारण विश्वविख्यात है। विदेशों में ये सब बाते नहीं हैं। पश्चिमी सभ्यता एवं संस्कृति वाले देश सर्वगुण संपन्न भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को यहां आकर अपनाते हैं तथा अपना जीवन सुखी बनाने का प्रयास करते हैं।

उन्होंने मकर संक्रांति पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय धर्म-दर्शन में जहां आत्मसंयम, तप, तपस्या की बात है, वहीं दान-पुण्य से समाज के जरूरतमंदों का पोषण करने का भाव निहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्रीय सरकार एवं प्रदेश की सरकार भी हर वक्त गरीबों सहित हर वर्ग के लोगों को खुशहाली प्रदान करने में जुटी रहती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में समूचे हिन्दुस्तान के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!