प्रियंका ने योगी के पिता के निधन पर दुख जताया

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल ! कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर सोमवार को दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दे।’ कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी योगी के पिता के निधन पर दुख प्रकट किया। आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनकी तबीयत काफी समय से खराब थी और दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!