वाहन चोरी के मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद
पूर्व में चोरी व लडाई झगडे के 2 मुकदमें हैं दर्ज

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राइम मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गयापाल वासी 27 फुट रोड डबुआ कालोनी फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 07 मार्च को उसने अपनी मोटरसाइकिल रात को अपने घर के बाहर खडी की थी, सुबह उठकर देखा तो मोटरसाइकिल वहाँ नही थी जिसे कोई चुरा कर ले गया। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में चोरी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हैं बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने सन्नी वासी डबुआ फरीदाबाद को तीन नम्बर पुलिया डबुआ से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पुछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है तथा मजदुरी करता है। मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में था, जिसको बेचने के बाद पैसों से अपने नशा की पूर्ति करता। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है। आरोपी पर पूर्व में भी चोरी व लडाई झगडे के 2 मुकदमे दर्ज है।



