क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने जुआ खिलाते हुए 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार, 121500/-रु नगद बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के तहत एसीपी क्राइम अमन यादव के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम ने जुआ खेलने वाले 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में मुकेश, आकाश,मनोज, बिजेंदर,देवेन्दर और मनोज मखीजा का नाम शामिल है। आरोपी मुकेश गांव सारन,आरोपी आकाश डबुआ कॉलोनी, आरोपी मनोज मखीजा एनआईटी-5, आरोपी मनोज जवाहर कॉलोनी का आरोपी बिजेंदर और देवेन्दर संजय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम को अपने गुप्त सूत्रों से लाल कोठी जवाहर कालोनी में जुआ खेलने की सूचना मिली जिसपर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच टीम ने रेड की और आरोपियो से मौक से 121500/-रु नगद बरामद किए है। आरोपियो के खिलाफ थाना सारन में जुआ की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिना मेहनत किए पैसे कमाने के लालच में जुआ खेल रहे थे जिन्हें पुलिस ने मौके से काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ के पश्चात आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!