पलवल : गौ रक्षकों ने फिर पकड़ा 22 गौवंशों से भरा ट्रक

फरीदाबाद/पलवल। लिव फ़ॉर नेशन संगठन हरियाणा, गौ रक्षा दल पलवल, टीम मोनू मानेसर द्वारा फिर एक 12 टेरी गाड़ी पलवल पुलिस के साथ पकड़ी, जिसमें 22 गौवंश को बुरी तरह बांध रखा था। जिन्हें उत्तर प्रदेश से हरियाणा मेवात काटने के लिए ले जाया जा रहा था। इस गाड़ी में एक तस्कर भी पकड़ा गया है। गऊ तस्करों की गाडी ने तकरीबन 35 किलोमीटर तक गौरक्षकों और पुलिस को दौड़ाया। वहीं तकरीबन आधे दर्जन गाडिय़ों को रास्ते में तोड़ डाला। लेकिन गौरक्षकों ने पीछा नहीं छोड़ा और आगरा चौक, पलवल में तस्कर और गाड़ी को काबू कर लिया।

इस दौरान मौके पर गौ सेवक शैलेन्द्र, नरेन्द्र डंगवाल, अनिल कौशिक पुरखासिया, पुनीत वशिष्ठ, बलजीत यादव, मनोज, विष्णु, अरुण, विक्रम ठाकुर, कपिल, प्रवीण वशिष्ठ, सोनू हिन्दू, जुगन, भोला, राहुल दिघोट, सतीश, टेकचंद,कृष्ण, मोहित, प्रताप, राजेश, मुकेश आदि गौभक्त मौजूद रहे।



