मानव सेवा समिति ने मानव भवन पर तिरंगा झंडा फहरा कर अपना स्थापना दिवस मनाया

फरीदाबाद : मानव सेवा समिति ने अपने 22 वें स्थापना दिवस पर सेक्टर 10 स्थित कार्यालय मानव भवन पर तिरंगा झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया और देशभक्ति के गीत,,सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, ए मेरे वतन के लोगो आदि गाकर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समिति के संस्थापक सदस्य अरुण बजाज, कैलाश शर्मा, अमर बंसल, महिला सेल की चेयरमैन उषाकिरण शर्मा, अध्यक्ष पवन गुप्ता, महासचिव सुरेंद्र जग्गा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी पीपी पसरीजा, बाई के माहेश्वरी, संजीव शर्मा, बांकेलाल, रमा सरना, राज राठी, सुनीता रानी, रेनू चतरथ, सुष्मिता भौमिक, अनिल गर्ग, जितिन गौड़, एमएल चावला, जगदीश शर्मा, ओम प्रकाश आदि ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर और भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय जवान, जय किसान के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!