मिशन जागृति ने कोरोना के कर्मवीरों को सेनेटाइज कर सैनिटाइजर बांटे

फरीदाबाद ! शहर की जानी मानी गैर सरकारी सामाजिक संस्था मिशन जागृति ने कोरोना के कर्मवीर जो निरंतर लगातार फरीदाबाद की जनता के लिए काम कर रहे हैं उनको सेनेटाइज किया और सैनिटाइजर भी बांटे। मिशन जागृति लगातार 22 मार्च से इस आपदा की स्थिति में जरूरतमंदों को राशन पहुंचा रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मिशन जागृति के स्वयंसेवकों ने सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया एवं उनको सैनिटाइजर के द्वारा किस तरीके से अपने आप को बचाया जा सकता है इसके बारे में उनको व लोगों को जागरूक किया। इस आपदा की स्थिति में मिशन जागृति के वालंटियर पूरे फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर लगातार सेवा दे रहे हैं।
संस्था के संस्थापक प्रवेश मलिक ने बताया कि जिस प्रकार सीमा पर खड़े फौजी हमें चैन की नींद सोने देते हैं उसी प्रकार आज कोरोना की लड़ाई में यह कर्मवीर हमारी जान माल के पहरेदार हैं। इनके लिए ही मिशन जागृति की महिला शाखा के द्वारा मास्क बनाए जा रहे हैं जिनको जल्दी ही वितरित किया जाएगा। मिशन जागृति के विपिन शर्मा, विकास कश्यप, प्रवीण शर्मा, विकास कुमार, दिनेश सिंह, राजेश भूटिया, राजेंद्र नागर, बृजकिशोर, अभिषेक, महेश, डॉ. सुभाष श्योराण एवं डॉ. हेमंत अत्री के दिशा निर्देश में लगातार काम कर रहे हैं। प्रवेश मलिक ने कहा फरीदाबाद के लोग फरीदाबाद प्रशासन के आदेशों का पूरी तरह से पालन करेंगे और जल्द ही फरीदाबाद को कोरोना मुक्त बनाएंगे।



