हरियाणा बजट आम जनता के साथ अन्याय : रविंद्र फौजदार

पलवल : हरियाणा सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र फौजदार ने कहा कि यह बजट फरीदाबाद और पलवल की जनता के साथ सीधा अन्याय है। वर्षों से लंबित ट्रॉमा सेंटर की मांग को फिर नजरअंदाज किया गया, जिससे गंभीर मरीजों को अब भी दिल्ली या रोहतक ले जाना मजबूरी बना रहेगा।
शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने इन जिलों के युवाओं को निराश किया है। नई सरकारी यूनिवर्सिटी की घोषणा न होना दर्शाता है कि क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता नहीं दी जा रही।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि महंगाई से परेशान गरीब और मध्यम वर्ग को कोई राहत नहीं दी गई। हाउस टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज और अन्य शुल्कों के रूप में जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। पुराने दरों पर ब्याज वसूली और बढ़ते चार्ज के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी आम नागरिक के हितों की अनदेखी है।
यह बजट बड़े प्रोजेक्ट्स और दिखावटी घोषणाओं तक सीमित प्रतीत होता है, जबकि आम आदमी की बुनियादी जरूरतें—स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक राहत—अब भी उपेक्षित हैं।
रविंद्र फौजदार ने कहा कि आम आदमी पार्टी फरीदाबाद और पलवल की जनता के हक की आवाज उठाती रहेगी और इन मुद्दों को मजबूती से सरकार के सामने रखेगी।



