मेट्रो के आगे कूदा व्यक्ति

नयी दिल्ली, एक जुलाई : दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के मूलचंद स्टेशन पर 50 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाम पांच बजकर चार मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि मूलचंद मेट्रो स्टेशन पर एक व्यक्ति घायल हो गया है। उन्होंने बताया कि जैसी ही ट्रेन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंची, व्यक्ति उसके आगे कूद गया। व्यक्ति की पहचान महेंद्र के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कहा कि वह अभी अपना बयान देने की हालत में नहीं है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बृहस्पतिवार शाम को यात्रियों को सतर्क करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘एक यात्री के मूलचंद स्टेशन की पटरियों पर पाए जाने के कारण कश्मीरी गेट से बदरपुर बॉर्डर तक की सेवाओं में विलंब। अन्य सभी लाइन पर सेवाएं सामान्य।’

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन दिल्ली में कश्मीरी गेट और हरियाणा में राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) को जोड़ती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!