यूपीएससी में सफल बेटी को फूलों का गुलदस्ता देकर दी शुभकामनाएँ

फरीदाबाद : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्तनिर्ण होकर औद्योगिक नगरी का नाम रोशन करने वाली शहर की प्रतिभाशाली बेटी महक जैन का उनके घर पर जाकर बार काउंसिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ ऐडवोकेट वरिष्ठ अधिवक्ता कंवर बालू सिंह एडवोकेट, फरीदाबाद कान्वेंट स्कूल के वाइस चेयरमैन व समाज सेवी सुनील मान उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत व शुभकामनाएँ दी।
सेक्टर 16 निवासी महक जैन ने पिछले दिनों UPSC की परीक्षा में 17वी रैंक हासिल की इस बेटी ने औद्योगिक नगरी फरीदाबाद व देश का नाम रोशन किया। हमें इस होनहार बेटी का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है इस बेटी की सफलता की कहानी बाकी युवाओं तक भी पहुँचनी चाहिए ताकि सभी इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। वशिष्ठ ने कहा की हर बच्चे को महक जैन की तरह मेहनत कर के आगे बढ़ना चाहिए इससे पहले भी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में नाम रोशन किया है!



