वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जयराज निवासी महमूदपुर, फरीदाबाद ने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई कि वह 11 मार्च की रात गांव निमका में एक शादी समारोह में गया था, जहां से अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। इस संबंध में थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपी अकरम निवासी गांव बड़खल, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
वहीं, थाना खेड़ीपुल क्षेत्र में हुई एक ऑटो चोरी की वारदात में अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जुनैद निवासी गांव नेहड़ा, जिला मेवात हाल निवासी प्रेमनगर झुग्गी, बाईपास रोड, सेक्टर-17, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है



