राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा स्वदेशी अपनाओ अभियान का ऑनलाइन आयोजन

फरीदाबाद ! राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन फरीदाबाद निवासी अम्बिका शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के कथन अनुसार Vocal for Local एक्टिविटी का हरियाणा के फरीदाबाद जिले से ऑनलाइन आयोजन किया गया। मंच की चेयरपर्सन अंबिका शर्मा द्वारा स्वदेशी अपनाओ अभियान के अंतर्गत देशवासियों को जागरूक करने हेतु देश के विभिन्न राज्यों से पुरुषों और महिलाओं से स्लोगन, सन्देश और कविताएं लिखित रूप में मांगी गई। लिखित स्लोगन व कविताओ के माध्यम से स्वदेशी अपनाओ अभियान लगभग एक हफ्ता चलाया गया। महिला व पुरुष दोनों ने अपने अच्छे अच्छे स्लोगन व कविताएं भेजी जिनमें स्वदेशी अपनाओ को महत्व दिया गया।
मंच की चेयरपर्सन अंबिका शर्मा ने सभी को परिणाम घोषित कर सबसे अच्छे स्लोगन विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर हार्दिक बधाई दी और फेसबुक लाइव के माध्यम से देश की महिलाओं द्वारा दिए गए संदेशों को पढ़कर सुनाया। अम्बिका शर्मा ने अपने सुंदर संदेश में लिखा “स्वदेशी भाषा स्वदेशी भूषा, स्वदेशी ज्ञान और विज्ञान, इनका प्रयोग कर हम बढ़ाएं देश का स्वाभिमान” इसी सुंदर संदेश के साथ उन्होंने सभी का हार्दिक धन्यवाद किया। सभी को प्रशंसा के रूप में लिखित प्रमाण पत्र दिए गए। प्रमाण पत्र पाकर सभी प्रतिभागी बहुत खुश हुए। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन देश में एक नई क्रांति लाते हैं और एक नई चेतना उत्पन्न करते है जिससे देश का विकास होता है। स्वदेशी अपनाओ के स्लोगन्स में सभी ने “स्वदेशी अपनाओ विदेशी हटाओ” का संदेश दिया।



