राष्ट्रीय स्तर पर वेबसाइट डेवलपमेंट प्रतियोगिता का परिणाम घोषित, ऑनलाइन हुआ था आयोजन

फरीदाबाद : डीएवी शताब्दी महाविद्यालय फरीदाबाद के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर वेबसाइट डेवलपमेंट प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय ‘आत्मनिर्भर भारत एंड ओवरकमिंग ऑफ कोविड-19’ रहा। इस प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 62 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन राज्यों में कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली,चंडीगढ़ एवं हरियाणा शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जसमिंदर डीएवी कॉलेज चंडीगढ़, द्वितीय पुरस्कार जगदीप सिंह जी एन खालसा कॉलेज लुधियाना, तृतीय पुरस्कार पारस बजाज गुरुग्राम यूनिवर्सिटी गुरुग्राम रहे।

इस प्रतियोगिता की संरक्षिका कॉलेज प्राचार्या डॉ सविता भगत, पर्यवेक्षिका मैडम कुमुद शर्मा,उप पर्यवेक्षिका मैडम कविता शर्मा एवं आयोजिका मैडम निशा अग्निहोत्री, मैडम वंदना नांगिया व नीरज मलिक रहे। इस प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में प्रमोद कुमार एवं दिनेश चौधरी रहे। इस प्रतियोगिता के लिए कार्यवाहक प्राचार्या ने टीम को प्रेरित किया और इसे सफल बनाने में सहयोग किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और आयोजन कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!