रिलांयस जियो कम्पनी का टावर लगाने का झांसा देकर लोगो से पैसे ठगने वाले गिरोह का भांडाफोड

फरीदाबाद 20 अक्टूबर। समाचार पत्रों में रिलांयस जियो कम्पनी का टावर लगाने का विज्ञापन देकर लोगों को अपने झांसे में लेकर धोखाधडी से पैसे हासिल करने वाले गिरोह को फरीदाबाद पुलिस की थाना साइबर अपराध की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीडि़त दरवारी लाल निवासी सैक्टर 3, फरीदाबाद से इसी तरह झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में करीब 30,800/- रु. धोखाधडी से हासिल कर लिए थे।

पुलिस प्रवक्ता सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शदीप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विभिन्न समाचार पत्रों मे रिलांयस जियो कम्पनी का 4जी/5जी टावर लगाने का विज्ञापन देते थे, जिसमें वह एडवांस 90 लाख व प्रतिमाह 80 हजार रुपए किराया व टावर लगवाने वाले व्यक्ति के परिवार के 2 सदस्यों को नौकरी देने व एक मोटर साइकिल देने का दावा करते थे। विज्ञापन पढक़र अपने प्लाट/घरों की छत पर टावर लगवाने के इच्छुक लोग उनके दिए मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करते थे। आरोपियों ने टेलीकाम मिनिस्ट्री से एन.ओ.सी., जी.एस.टी., सैंक्शन लैटर वगैरह के नाम पर लोगों से अपने अकांउट में पैसे हासिल कर लेते थे और उनसे तब तक भिन्न-भिन्न बातों का झांसा देकर पैसे ऐंठते रहते, जब तक वह व्यक्ति उनकी चाल बारे समझ नहीं जाता।

आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह आरोपियों ने अपने आपको रिलांयस जियो टेलीकाम कम्पनी का अफसर बनकर पीडि़त दरवारी लाल को अपने झांसे मे लिया और उससे धोखाधडी से 30,800/- रूपये हासिल कर लिए। जब पीडित को उनके द्वारा की जा रही जालसाजी बारे शक हुआ तो उसने टेलीकाम कम्पनी को सम्पर्क किया, जहा से उसे पता चला कि वह ठगी का शिका हुआ है। इसके उपरान्त शिकायतकर्ता दरवारी लाल ने इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय फरीदाबाद में की, जिस पर थाना साइबर अपराध, फरीदाबाद में मुकदमा नंबर 02 दिनांक 14.10.2020 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.स., के तहत अंकित किया गया।

ओ.पी. सिंह, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने इस मामला को संज्ञान लेते हुए आरोपियो को जल्द से जल्द पकडने के निर्देश दिए। जिसके उपरान्त मुकेश मल्होत्रा, पुलिस उपायुक्त-अपराध के दिशा निर्देश पर अनिल यादव, सहायक पुलिस आयुक्त-अपराध की देखरेख मे प्रबंधक/निरीक्षक बसन्त कुमार, थाना साईबर अपराध, फरीदाबाद के नेतृत्व मे अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक कैलाश चन्दर व सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार, स.उ.नि. प्रमोद, मु.सि. वीरपाल, मु.सि. दिनेश, मु.सि. चरन, मु.सि. मोनू, सिपाही अमित व सुमित, की एक टीम का गठन किया गया। जो उपरोक्त साईबर टीम ने साईबर तकनीक का प्रयोग करके, कडी मेहनत से निम्नलिखित 6 अपराधियों तरूण पुत्र कल्याण सिंह निवासी माडल टाउन एक्सटैन्शन, हिसार वर्तमान पता नाथुपुर, बल्लबगढ, फरीदाबाद, नवीन कुमार पुत्र चन्दर भान सिंह निवासी गांव रामलवास जिला दादरी वर्तमान पता नाथुपुर, बल्लबगढ, फरीदाबाद, दीपक पुत्र पारस प्रसाद निवासी मकान नंबर 191 दयानन्द कालोनी माडल टाउन, हिसार, हाल नाथुपुर बल्लबगढ, फरीदाबाद, आशीष पुत्र सुरेश निवासी तुकमीरपुर दिल्ली-94, विनीत उर्फ राजू उर्फ राहुल पुत्र मामचन्द निवासी गांव टिकोला कलां, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड, अमित पुत्र गुलाबचन्द निवासी टिकौला कलां, जिला हरिद्वार उत्तराखंड को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटाप, 9 अदद् मोबाइल फोन 28 हजार रुपए नगद, सिम कार्ड वा ए.टी.एम. कार्ड बरामद किए गए। आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!