रेडियो पर ऐसे कार्यक्रम चलाए, जिससे बच्चे अपनी संस्कृति से जुड़े : पवन मल्होत्रा

  • रेडियो महारानी ने अपनी पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई
  • समारोह में पवन मल्होत्रा के साथ सूफी गायक शमशेर लहरी और बीरेंद्र ढिल्लो व मॉडल दिनेश मोहन ने शिरकत की

फरीदाबाद। बालीवुड एक्टर पवन मल्होत्रा ने कहा कि रेडियो महारानी का मतलब एंटरटेनमेंट के साथ आपको इंर्फोमेशन भी मिलती है। अलग-अलग फील्ड के लोगों को बुलाकर रेडियो स्टेशन पर इंटरव्यू किए जा रहे हैं। ऐसे में उनकी बात, उनका एक्सपीरियंस लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे अपनी संस्कृति से दूर हो रहे हैं। ऐसे में रेडियो पर ऐसे कार्यक्रम चलाए जाएं तो हमें वापस हमारी संस्कृति से जोड़े। पवन मल्होत्रा रविवार शाम सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल के सभागार में आयोजित पहली वर्षगांठ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

इस विशेष आयोजन के दौरान बॉलीवुड एक्टर पवन मल्होत्रा के साथ सूफी गायक शमशेर लहरी और बीरेंद्र ढिल्लो ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि मॉडल दिनेश मोहन सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर शामिल हुए। सी.दास ग्रुुप के चेयरमैन बीआर भाटिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप जलाकर की गई। साथ ही लिव आर्ट इंडिया डांस ग्रुप के बच्चों ने गणेश वंदना कर विघ्नहर्ता का आह्वान किया। पवन मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक स्मृद्ध संस्कृति वाला देश है। आज जिस योग को पूरी दुनिया कर रही है, उसे हमारे ऋषि मुनी लाखों करोड़ों सालों से करते आ रहे हैं, मगर हमने उसे छोड़ दिया था। हम अपनी धरोहर को पीछे छोड़ते आ रहे हैं, मगर अभी भी देर नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को हम अपनी संस्कृति की जड़ों से जोड़े।

सी.दास ग्रुप के चेयरमैन बीआर भाटिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि रेडियो महारानी शुरू करने का उद्देश्य फरीदाबाद के प्रतिभावान बच्चों को एक मंंच देना है और उसमें हम काफी हद तक सफल भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर सामाजिक समरस्ता का प्रतीक है। ऐसे में रेडियो के माध्यम से इस भाईचारे को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने इंटरनेट रेडियो के फायदे भी बताए। इस दौरान उन्होंने पवन मल्होत्रा, शमशेर लहरी, बीरेंद्र ढिल्लो, दिनेश मोहन, हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया और भाटिया सेवक समाज के प्रधान मोहन सिंह भाटिया को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने रेडियो महारानी की नई जिंगल की लॉचिंग भी की। इस दौरान बीआर भाटिया के साथ उद्योगपति जगत मदान भी मौजूद रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि शमशेर लहरी व बीरेंद्र ढिल्लो ने अपने गीत वेख ले बाबा तेरी दुनिया किन्नी मैली हो गई है, गंगाजल नू छड के अजकल हथ अल्कोहल नाल धो रही है से करोना के हालातों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने अपने नए गीत छड जाना है संसार पता नहीं किस वेले टुट जाणी टूणक दी तार पता नी किस वेले की तान छेड़ी तो पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा।

इसके बाद गायक सतेंद्र वर्मा ने अपने गीतों से सभागार में मौजूद सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली से आई 9 वर्षीय बच्ची नियति चित्रांश ने आंखों पर पट्टी बांधकर पियानो (की-बोर्ड) पर अपनी अंगुलियां घुमाई तो हर कोई स्तब्ध रह गया। वहीं स्किपर क्रू की भी शानदार प्रस्तुति पर सभी ने जोरदार तालियां बजाई। फरीदाबाद से गायिका करिश्मा अग्रवाल ने भी बेहतरीन गायिका का प्रदर्शन किया, वहीं डांस मशीन ने भांगड़े की प्रस्तुति ने लोगों में जोश भर दिया।

इसके बाद सी.दास ग्रुप के निदेशक विपिन भाटिया व मुकेश भाटिया और रेडियो महारानी की टीम ने मॉडल दिनेश मोहन के साथ रैंप वॉक की तो पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। समारोह के अंत में रेडियो महारानी की स्टेशन हेड सपना सूरी ने सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!