कंस्ट्रक्शन साइट से 9.5 टन सरिया चुराने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राईम ब्रांच सेक्टर-65 की कार्रवाई, आइशर केंटर बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके निरंतर में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने कंस्ट्रक्शन साइट से 9.5 टन सरिया चुराने के मामले में आरोपी रहीश(20) व नासिर(25) वासी तावडू जिला नूंह को कैली बाइपास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उदित वासी गांव बडौली ने थाना बी.पी.टी.पी. में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर 75 में एक प्लॉट है जिसमें कंस्ट्रक्शन के लिये 9.5 टन सरिया रखा था। जो 10/11 जनवरी की रात को किसी नामपता नामालुम व्यक्ति द्वारा सरिया चोरी कर लिया गया है। जिस संबंध में थाना बी.पी.टी.पी. में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी गांव सुनारी के रहने वाले है तथा 10/11 जनवरी की रात को उन्होंने आइशर केंटर व अपने अन्य साथियों के साथ सेक्टर-75 स्थित कंस्ट्रक्शन साइट से करीब 9.5 टन सरिया चुरा ले गये थे। आइशर केंटर आरोपी रहीश का था। दोनों आरोपी ड्राईवरी का काम करते है। आइशर केंटर को बरामद किया गया है। आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!