लापरवाह और आलसी के लिए नहीं है, पार्टी में कोई स्थान : पंकज गुप्ता

  • आप के राष्ट्रीय सचिव ने पदाधिकारियों के संग बैठक कर की समीक्षा

फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी ने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। जिसके लिए सभी फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए जिन को जिम्मेदारी दी है वे सभी जल्द से जल्द इस सदस्यता अभियान के तहत कार्य शुरू कर दें ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के डिजिटल अभियान से जोड़ा जा सके। इसके अलावा पार्टी के जिम्मेदार लोग नगर निगम चुनावों की भी तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रीत रखे ताकि समय आते ही पार्टी को आपके द्वारा की गई मेहनत का फल मिल सकें। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं फरीदाबाद एवं गुरुग्राम के नगर निगम चुनाव प्रभारी पंकज गुप्ता ने नीलम-बाटा रोड़ स्थित एक निजी रेस्टारेंट में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते हुए कहीं।

इस बैठक में सबसे पहले आउट डोर विजिबिलिटी प्रभारी अमन गोयल ने नगर निगम के वार्डो में निकली तिरंगा यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने निगम वार्डो के विजिबिलिटी के होर्डिंग और बनैर व विज्ञापन संबंधित सुधार और समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बार तिरंगा यात्रा में अधिकतर संभावित उम्मीदावारों से बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इसके अलावा यात्रा शहर में चर्चा का विषय रही क्योंकि सबसे पहले उनकी पार्टी ने की इस यात्रा की शुरूआत की थी और इसके बाद विभिन्न राजनैतिक दलों से नाम परिवर्तन कर इस यात्रा का शुरूआत की।

समीक्षा के बाद पंकज गुप्ता ने सभी सदस्यों को निगम चुनावां की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों से कहा गया कि हर हाल में आमजन से जुडक़र रहे। वहीं डोर-टू-डोर जाकर लोगों की समस्याएं जानें और प्रमुखता से उनके साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने का भरकस प्रयास करते रहें। इसके अलावा स्लम बस्तियों के लोगों से निरंतर संपर्क बनाकर रहें। सबसे महत्वपूर्ण कार्य यह है कि सभी पार्टी के साथ ईमानदार और मेहनती लोगों को जोडऩे के लिए ऐडी चोटी का जोर लगाएं, चाहे उसके साथ आपको कई बैठकें करनी पड़ी। लेकिन सभी जमीनी स्तर पर कार्य करें। वहीं उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि पार्टी में लापरवाह और आलस्य व्यक्ति के लिए कोई स्थान नहीं हैं।

इस बैठक में मुख्य रुप से आउट डोर बिजिबिलिटी एवं व्यापार प्रकोष्ठ के दक्षिणी हरियाण प्रभारी अमन गोयल, बूथ मैनेजमैंट हितेश कुमार, कंटैट राईटर संकेत चंदीला, लोजिस्टिक सुबोध शर्मा, डिजिटल मिडिय हिमांशु सेठी,सोशल मिडिया के सतबीर, ज्वाईनिग कमिटि से पप्पू यादव के अलावा फंड रेंजिंग राकेश जैन के अलावा नगर निगम चुनावों में पांचों विधानसभा के प्रभारियों व नगर निगम वार्डो के संयोजक एवं निगम वार्ड पर्यवेक्षक उपस्थिति उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!