क्राइम ब्रांच एनआईटी ने दो अलग-अलग मुकदमों में 2 आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा चोरी में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने चोरी के दो अलग-अलग मुकदमों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तबरेज उर्फ तब्बू तथा हेमंत उर्फ विजय का नाम शामिल है। आरोपी तबरेज फरीदाबाद के फतेहपुर तगा का रहने वाला है वहीं आरोपी हेमंत शास्त्री कॉलोनी का निवासी है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तबरेज को एसजीएम नगर में पटेल चौक के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया था। आरोपी द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उसे गहनता से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने पल्ला एरिया से चोरी की थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं जिसमें वह एक बार जेल की सजा भी काट चुका है।

दूसरे आरोपी हेमंत को क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर 19 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया था। आरोपी से जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने अप्रैल 2024 में ओल्ड थाना एरिया से चोरी किया था। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो नशे की आपूर्ति के लिए चोरी करता है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!