नगर निगम कमिश्नर द्वारा दिया गया बयान अशांतिपूर्वक : नेहरू कॉलोनी वासी

फरीदाबाद : निगम कमिश्नर ने कहा कि नेहरू कॉलोनी के लोगों को पुनर्वास किया जाएगा, उन्हें रहने के लिए जगह दी जाएगी। नगर निगम कमिश्नर ने जो यह बयान दिया है वो बयान अशांतिपूर्वक है यह कहना है नेहरू कालोनी वासियों का। कालोनीवासियों का साफ कहना है कि इसका मतलब साफ है कि नेहरू कॉलोनी पर कारवाही होगी। जब हमें कमिश्नर साहब ने मीटिंग के लिए बुलाया तब उन्होंने कहा था कि कॉलोनी को नहीं तोड़ा जाएगा। अब बयान दिए जा रहे हैं। की अगर तोड़ा जाता हैं। तो कॉलोनी वासियों का पुनर्वास किया जाएगा। वैकल्पिक मकान दिए जाएंगे।

जबकि कॉलोनी वासियों ने तहसीलदार विक्री विजय कुमार पर हजारों लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी वासियों ने बताया कि पुनर्वास विभाग ने सन 2001-2002 में स्थाई निवासी होने के अलॉटमेंट फार्म भरवाए गए थे, इस वजह से लोगों ने भरोसा किया कि हरियाणा सरकार इस जगह का मालिकाना हक देगी इसीलिए लोग इस स्थान पर अपनी पाई पाई जोडक़र पक्के मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। यह भूमि पुनर्वास विभाग की है।

यहां पर हरियाणा सरकार ने सभी मूलभूत सुविधाएं दे रखी हैं। इस कॉलोनी का क्षेत्रफल सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 59.75 एकड़ हैं। उनकी कॉलोनी में लगभग 12 से 15 हजार परिवार निवास कर रहे हैं। जिसकी कुल आबादी (स्त्री, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग) करीब 40 से 50 हजार हैं। वहीं यहां सभी धर्म के लोग रहते हैं। जिसमें 55 प्रतिशत स्ष्ट, स्ञ्ज, ष्ठस्ष्ट समाज के लोग रहते हैं। यह सब निवासी शांतिपूर्ण ढंग (एवं) भाईचारे अपना जीवन यापन कर रहे हैं।

कालोनीवासियों ने सरकार से निवेदन किया है कि यह 59.75 एकड़ जमीन पुनर्वास विभाग की हैं। हरियाणा सरकार अंतिकरण योजना को तत्काल प्रभाव से पुन: चालू किया जाए। नेहरू कॉलोनी निवासियों को उसी जगह उनके मकानों के अलाटमेंट आवेदन पत्र भरवा कर उन्हें मालिकाना हक दिया जाए। जिसकी कॉलोनी वासी ष्ठष्ट रेट द्वारा प्रति गज के हिसाब से जो भी पैसा होता हैं वह उसे देने के लिए तैयार हैं।

साथी ही कॉलोनी वासियों ने बताया कि हम प्रशासन के साथ है। प्रशासन के मुताबिक 3 लोगों को चिन्हित कर रखा हैं अगर उसके खिलाफ प्रशासन कारवाही करता हैं तो समस्त नेहरू कॉलोनी वासी प्रशासन के साथ है। गलत काम करने वालों का कॉलोनी साथ नहीं देगी। 10 तारीख से पहले प्रशासन उन इन व्यक्तियों के खिलाफ कारवाही कर दे!

नेहरू कॉलोनी वासी कॉलोनी की मांगो को लेकर धरने पर बैठ चुके हैं। साथी ही अनशनकारियों ने कहा कि प्रशासन ने कॉलोनी को उजडऩे की कोई नीति बनाई है तो कॉलोनी वासी चुप नहीं रहेंगे। संवैधानिक दायरे में रह कर प्रशासन का विरोध करेंगे और अपने मकानों से नहीं निकलेंगे प्रशासन चाहती हैं तो हमें हमारे मकानों में ही हमें दफन कर दे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!