यौन शोषण के आरोप में अनुराग कश्यप को वर्सोआ पुलिस ने भेजा समन !

नई दिल्ली ! बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं ! वर्सोआ पुलिस ने उनको समन भेजा है ! बीते दिनों एक अभिनेत्री ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था ! अभिनेत्री लगातार अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं ! अब इस मामले में वर्सोआ पुलिस FIR दर्ज कर जांच कर रही है ! अनुराग कश्यप को 1 अक्टूबर को बयान के लिए बुलाया गया है ! अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी की 376 (I) (रेप), 354 (महिला की शीलता भंग करने के इरादे के साथ उसका शोषण करना या आपराधिक दबाव डालना), 341 (गलत तरीके से नियंत्रण करना) और 342 (गलत तरीके से रोकना) धाराओं में केस दर्ज किया गया है ! अधिकारी ने बीते दिनों बताया था कि मामले की आगे जांच हो रही है ! उन्होंने कहा कि कश्यप को सात साल पुराने इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा !

अपनी शिकायत में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि अनुराग कश्यप ने 2013 में वर्सोवा में यारी रोड की एक जगह पर उनका यौन शोषण किया था ! अधिकारी ने बताया था कि एक्ट्रेस और उनके वकील पहले सोमवार को ओशीवारा पुलिस स्टेशन गए थे लेकन वहां से उन्हें वर्सोवा आने को बोला गया क्योंकि कथित घटना उसी न्यायिक क्षेत्र की थी ! वो ओशीवारा पुलिस के पास इसलिए गए थे क्योंकि कश्यप का ऑफिस इसी इलाके में है !

अनुराग कश्यप के वकील की ओर से एक बयान भी जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि “मेरे क्लाइंट, अनुराग कश्यप को इन झूठे आरोपों से तकलीफ हुई है ! यह बिल्कुल गलत, बेईमान और अपमानजनक आरोप हैं !” कश्यप के समर्थन में उनकी पहली दो बीवियां आरती बजाज और कल्कि कोचलिन भी सामने आई थीं और इन आरोपों के खिलाफ लड़ने के लिए हौसला बढ़ाया था !

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!