एयर इंडिया हादसा: दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार थे 242 लोग

गुजरात : गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर को एयर इंडिया का विमान अचानक से ही क्रैश हो गया. इस विमान में कुल 242 लोग सवार बताए जा रहे थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू भी शामिल थे. एयर इंडिया में सवार केबिन क्रू के 12 सदस्यों में कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी शामिल थे. विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे. कैप्टन सुमित सभरवाल एक एलटीसी हैं और उनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव है. को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान अनुभव था. वहीं इस विमान में कौन-कौन यात्री सवार थे, उनके नामों की लिस्ट भी सामने आ गई है. एयर इंडिया के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे.

हादसे जुड़ी पांच बड़ी बातें

विमान ने अहमदाबाद से भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर रनवे 23 से उड़ान भरी थी.

विमान ने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन इसके बाद एटीसी के कॉल का विमान से कोई जवाब नहीं मिला.

रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की सीमा के बाहर जमीन पर गिर गया. प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है.

एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने विमान हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत दुख के साथ पुष्टि करता हूं कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई. हमारी शोक संवेदनाएं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं.

इस हादसे के बाद सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं और बचाव और राहत अभियान जारी है। इसके अलावा, अस्पताल में करीब 1200 बेड का इंतजाम किया गया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!