एथलीट प्रियांशु मर्डर केस के मुख्य आरोपी अजय के साथ अन्य दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

  • मृतक प्रियांशु के साथ प्रैक्टिस दौरान तीन-चार दिन पहले आरोपी अजय का हुआ था झगड़ा, इसी रंजिश के चलते दिया था हत्या की वारदात को अंजाम, आरोपी अभिषेक ने उपलब्ध कराया था चाकू, मुख्य आरोपी अजय के भाई आरोपी दीपक ने वारदात के बाद चाकू से मिटाया था साक्ष्य !

फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने प्रियांशु मर्डर के मामले में बताया कि आरोपी अजय को डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव की टीम ने सेक्टर-12 पार्क से गिरफ्तार कर प्रारंभिक पूछताछ की गई जिसमें अन्य दो आरोपियों के बारे में खुलासा हुआ।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजय और दीपक भाई है। आरोपी अभिषेक मुख्य आरोपी का दोस्त है। आरोपी अभिषेक ने मुख्य आरोपी अजय को चाकू उपलब्ध कराया था और आरोपी दीपक (25) मुख्य आरोपी का भाई है जिसने चाकू पर लगा खुन साफ किया था। आरोपी अभिषेक (19) को मलेरना रोड से तथा आरोपी दीपक को बल्लबगढ़ से गिरफ्तार किया है।

आरोपी दीपक को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी अजय और अभिषेक को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!