वार्ड नं. 14 में परिवंदर राजू के समर्थन में उतरे सैंकड़ों समर्थक

  • कांग्रेस एवं भाजपा से लोगों का मोह भंग : अमन गोयल

फरीदाबाद : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नं. 14 से आम आदमी पार्टी के पार्षद पद के भावी उम्मीदवार परविंदर राजपाल उर्फ राजू ने एनआईटी 5 में एक जनसभा का आयोजन किया। जिसमें शहर की गणमान्य हस्तियों ने शिरकत की और परविंदर राजू को समर्थन प्रदान किया।

सभा में उपस्थित सरदारी को सम्बोधित करते हुए परविंदर राजपाल ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी की हवा है। कांग्रेस एवं भाजपा से लोगों का मोह भंग है। पंजाब में आने वाली सरकार आम आदमी पार्टी की है। पार्टी संयोजक केजरीवाल के नेतृत्व में जुडऩे के लिए लोगों में होड लगी है और वह दिन दूर नही जब फरीदाबाद नगर निगम चुनावों में आप पार्टी की सरकार बनेगी।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी व्यापारी प्रकोष्ठ के दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष एवं मेयर पद के भावी प्रत्याशी अमन गोयल ने आम सभा में उपस्थित सरदारी को सम्बोधित करते हुए कहा कि निगम चुनावों में सभी सीटों पर पार्टी द्वारा सिम्बल पर चुनाव लड़ाया जाएगा। पार्टी की टिकट के दावेदारों की लम्बी लाइन लगी हुई है और जिस पार्टी में टिकट को लेकर होड लगी हो, वहां पर संघर्ष भी कठिन हो जाता है। आप पार्टी नगर निगम फरीदाबाद के चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और आप पार्टी का मेयर नगर निगम में बैठेगा।

श्री गोयल ने कहा कि बीते वर्षों में शहर की जो दुर्दशा हुई, उसके लिए हमारे पार्षद एवं मेयर पूरी तरह जिम्मेदार हैं और आज फिर बेशर्मों की तरह वो जनता के बीच आ कूदे हैं। मगर, आम आदमी पार्टी की निगम सदन में सरकार चुनने पर शहर का हुलिया बदलने का काम आप पार्टी करेगी।

जोन कोषाध्यक्ष हरेन्द्र भाटी ने इस अवसर पर परविंदर राजू की पीठ थपथपाते हुए बेहतरीन कार्यक्रम के लिए बधाई दी और कहा कि लोगों का जन समर्थन एवं प्यार देखकर लगता है कि परिवंदर राजू समाज के बीच रहते हैं और लोगों की भावनाओं एवं सुख-दुख में खड़े रहते हैं। पार्टी को ऐसे ही ईमानदार एवं जुझारू प्रत्याशियों की आवश्यकता है, जो पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।

इस मौके पर प्रवासी कोष्ठ के दक्षिण हरियाणा अध्यक्ष संतोष यादव, जिला अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ तेजवंत सिंह बिट्टू, गौरव शारदा, डी एस चावला, जिला टैक्स बार एसोसिएशन पूर्व प्रधान एडवोकेट संदीप सेठी, सतीश गांधी, नीरज जग्गी, जगदीश भाटिया, रोहित भाटिया, अमरीक खुराना, स इंद्रजीत सिंह, स. बलबीर सिंह वालिया, डॉ. विजय कपूर, नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल शर्मा, वरुण मेहता, रजनी, दिनेश सहगल, अंकुश राजपाल, राकेश बेनीवाल, विनय खत्री, हिम्मत राय सेतिया, धीरज गांधी, प्रकाश गांधी, कविता आहूजा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!