घर से 65000 रुपये व लैपटॉप चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की कार्रवाई, 15,500 रुपये बरामद

faridabad : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 17 वासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 17 में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 8 मार्च 2025 को उसके परिवार सहित बाहर घूमने गया था, 15 मार्च को उसके पडोसी ने फोन करके बताया कि उसके घर पर चोरी हो गई है। जिस पर थाना सेक्टर 17 में संबंधित धाराओं में मामल दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने राकेश (25) वासी सेक्टर 8 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशापूर्ति करने के लिये उसने 15 मार्च को सेक्टर 17 स्थित घर में घुसकर चोरी की थी। आरोपी से 15,500 रुपये बरामद किये गये है। आरोपी पर पूर्व में चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!